Sudhir Chaudhary Biography | सुधीर चौधरी का जीवन परिचय 2023

सुधीर चौधरी का जीवन परिचय (Sudhir Chaudhary Biography), जन्म, परिवार, शिक्षा, करियर, सम्मान, विवाद, सुधीर चौधरी की आय एवं संपत्ति 

सुधीर चौधरी का जीवन परिचय [Sudhir Chaudhary Biography]

हिन्दी पत्रकारिता जगत के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार और टीवी न्यूज़ एंकर सुधीर चौधरी ने ज़ी न्यूज़ (Zee News) से इस्तीफ़ा दे दिया है। वह ज़ी न्यूज़ के चीफ़ एडिटर और CEO थे। काफी लम्बे समय तक इस चैनल के साथ काम करने के बाद उन्होंने 1 जुलाई 2022 को इससे विदा ले लिया।

आज का हमारा चर्चा का विषय है सुधीर चौधरी का जीवन परिचय (Sudhir Chaudhary Biography), शिक्षा, करियर एवं उनसे जुड़े विवाद।

ज़ी न्यूज़ पर आने वाले कार्यक्रम DNA (Daily News and Analysis) के लिए सुधीर चौधरी काफी लोकप्रिय थे। उनकी लोकप्रियता का अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है की ट्विटर पर उनके 71 लाख फॉलोवर्स हैं, वहीँ फेसबुक पर 27 लाख और इंस्टाग्राम पर 7 लाख।

सुधीर चौधरी के इस्तीफे के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं हो रहीं हैं। कुछ लोगों का कहना है की वह अपना बिज़नेस या चैनल शुरू करने वाले हैं तो वहीँ कुछ का कहना है की वह किसी अन्य चैनल में जाने की तैयारी में हैं।

हालाँकि इस्तीफे के कुछ दिन पहले से ही उन्होंने अपने पुराने शो DNA में आना बंद कर दिया था। इस शो को दूसरे एंकरों ने होस्ट किया।

सोशल मीडिया पर एक पत्र भी काफी चर्चा में है। इसे सुधीर चौधरी ने ज़ी समूह के मालिक सुभाष चंद्रा को लिखा है। इसमें उन्होंने इशारा किया है की वह अपना खुद का बिज़नेस शुरू करना चाहते हैं।

जन्म

सुधीर चौधरी का जन्म हरियाणा के पलवल जिले के होडल शहर के पास सोंधड़ गाँव में हुआ था। सुधीर एक हिन्दू-जाट परिवार से ताल्लुक रखते हैं।

परिवार

सुधीर चौधरी की पत्नी का नाम नीति चौधरी है। इनका एक बेटा है।

 

शिक्षा

  • सुधीर चौधरी ने कला संकाय से स्नातक की पढ़ाई दिल्ली विश्वविद्यालय से की।
  • इसके बाद उन्होंने इंस्टिट्यूट ऑफ़ मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया।

हालाँकि शुरू में सुधीर सिविल सेवा में जाना चाहते थे और उन्होंने इसके लिए तैयारी भी की लेकिन बाद में उन्होंने पत्रकारिता का रूख़ कर लिया।

करियर

सुधीर चौधरी ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत एक न्यूज़ एंकर के तौर पर ज़ी न्यूज़ से वर्ष 1993 में की थी। कारगिल युद्ध और भारतीय संसद पर हमले को उन्होंने बड़े ही बेहतरीन ढंग से कवर किया। इसके बाद उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी और परवेज़ मुशर्रफ के बीच इस्लामाबाद में हुई मुलाक़ात को भी कवर किया। इससे उनकी लोकप्रियता बढ़ी।

लेकिन वर्ष 2003 में उन्होंने ज़ी न्यूज़ से इस्तीफा दे दिया और “सहारा समय” से जुड़ गए। यह सहारा समय का शुरूआती दौर ही था। कुछ समय इस चैनल में काम करने के बाद सुधीर  “इंडिया टीवी” में शामिल हो गए। आगे चलकर वो इस चैनल के प्रधान सम्पादक के तौर पर “लाइव इंडिया” में शामिल हुए। वर्ष 2012 में सुधीर चौधरी वापस ज़ी न्यूज़ में शामिल हुए और एक वरिष्ठ सम्पादक के रूप में कार्य किया।

1 जुलाई 2022 को ज़ी न्यूज़ से अलग होने के कुछ ही दिन बाद सुधीर चौधरी आज तक न्यूज़ चैनल से जुड़ गए हैं। फिलहाल वो आज तक में कंसल्टिंग एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं। आज तक के प्राइम टाइम शो ब्लैक एंड वाइट के वो होस्ट हैं। 

सम्मान

सुधीर चौधरी को उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए रामनाथ गोयनका पुरस्कार (हिंदी प्रसारण श्रेणी-2013) से सम्मानित किया जा चुका है। दिल्ली गैंगरेप की पीड़िता के दोस्त का साक्षात्कार लेने के लिए भी उन्हें सम्मानित किया गया था।

विवाद

कई ऐसे भी मौके आये हैं जब सुधीर चौधरी विवादों में फंस गए थे।

  • सुधीर चौधरी और उनके एक अन्य साथी समीर अहलुवालिया को उद्योगपति एवं कांग्रेस के तत्कालीन सांसद नवीन जिंदल से अवैध वसूली के केस में गिरफ्तार कर लिया गया था। नवीन जिंदल ने आरोप लगाया था की इन दोनों ने कोयला घोटाला और जिंदल समूह को जोड़ती हुई खबर नहीं दिखाने के लिए 100 करोड़ के विज्ञापन की मांग की। इस सौदेबाज़ी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।  दोनों पत्रकारों को तिहाड़ जेल में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में रहना पड़ा था। बाद में उन्हें ज़मानत पर रिहा कर दिया गया था।
  • सुधीर चौधरी नोटबंदी के समय भी विवाद में फंसे थे। उन्होंने 2000 रुपए के नोट के बारे में एक फ़र्ज़ी खबर दिखाई थी। उन्होंने कहा था की 2000 रुपए के नोट में एक नैनो चिप लगा रहेगा जिससे की नोट छुपाने के बाद भी पता लग जायेगा की वह कहाँ छुपाया गया है।
  • पश्चिम बंगाल की पुलिस ने उनपर और ज़ी न्यूज़ के एक अन्य संवाददाता तन्मय मुख़र्जी पर 19 दिसंबर 2016 को एक केस दर्ज़ किया था। यह केस धुलागढ़ दंगो को भड़काऊ ढंग से प्रस्तुत करने के लिए किया गया था।

सुधीर चौधरी की आय एवं संपत्ति

एक अनुमान के अनुसार सुधीर चौधरी की कुल संपत्ति का मूल्य लगभग 40 करोड़ रुपए से अधिक है। ज़ी न्यूज़ से वेतन के रूप में उन्हें प्रतिमाह 25 लाख रुपए मिलते थे।

उम्मीद करते हैं की सुधीर चौधरी का जीवन परिचय (Sudhir Chaudhary Biography) आपको पसंद आया होगा।

 

इन्हें भी पढ़ें –

 

 

3 thoughts on “Sudhir Chaudhary Biography | सुधीर चौधरी का जीवन परिचय 2023”

Leave a Comment