Sirisha Bandla biography in hindi | सिरिषा बांदला का जीवन परिचय

सिरिषा बांदला का जीवन परिचय । Sirisha Bandla biography in hindi [पारिवारिक पृष्ठभूमि, शिक्षा, अंतरिक्ष यात्रा,करियर] भारतीय मूल की 34 वर्षीय एरोनॉटिकल इंजीनियर सिरिषा बांदला ने 11 जुलाई 2021 (रविवार) को अंतरिक्ष का सफर तय किया। इसके साथ ही सिरिषा अंतरिक्ष में जाने वाली तीसरी भारतीय महिला और चौथी भारतीय बन गईं। उनके पहले कल्पना चावला और भारतीय-अमेरिकी सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष यात्रा कर चुकीं हैं। पुरुषों में राकेश शर्मा अंतरिक्ष की यात्रा कर चुके हैं।

 

सिरिषा बांदला की पारिवारिक पृष्ठभूमि एवं उनकी शिक्षा  –

सिरिषा का जन्म आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में 1987 में हुआ था। लेकिन बाद में उनका परिवार अमेरिका के ह्यूस्टन शहर में जाकर बस गया। उनके पिता का नाम बी. मुरलीधर है और माँ का नाम अनुराधा है। दोनों ही अमेरिका में नौकरी करते हैं। उनकी एक बहन है जिनका नाम प्रत्युषा बांदला है और वो भी अमेरिका में ही रहती हैं।

सिरिषा ने ऐरोनॉटिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई Purdue यूनिवर्सिटी (Indiana, USA) से 2011 में पूरी की और उसके बाद The George Washington यूनिवर्सिटी (Washington D.C., USA) से 2015 में MBA की डिग्री ली। उनके दादा-दादी अभी भी गुंटूर में ही रहते हैं। उनके दादा आचार्य एन. जी. रंगा कृषि विश्वविद्यालय, हैदराबाद में प्राध्यापक एवं कृषि वैज्ञानिक थे।

सिरिषा को बचपन से ही उड़ने का शौक़ था। चार साल की उम्र में ही उन्होंने भारत से अमेरिका तक की हवाई यात्रा अकेले की थी। हालाँकि उनकी देखरेख के लिए एक व्यक्ति को उनके साथ भेजा गया था लेकिन उन्हें यह बात पता नहीं थी। फिर भी उन्होंने बिना किसी भय के यह सफर पूरा किया।

 

11 जुलाई 2021 की अंतरिक्ष-यात्रा –

वर्जिन गैलेक्टिक के द्वारा अंतरिक्ष-यान ‘ VSS Unity ‘ का निर्माण किया गया है। इसका उद्देश्य भविष्य में अंतरिक्ष-यात्रा को सुलभ बनाना है। यान को न्यू मेक्सिको के स्पेस पोर्ट से भारतीय समयानुसार 8.20 PM में लॉन्च किया गया। 90 मिनट के इस अंतरिक्ष-यात्रा के शुरू होने में खराब मौसम के कारण 90 मिनट का विलंब हुआ। यह लगभग 86 किलोमीटर की ऊंचाई तक अंतरिक्ष में गया जहाँ गुरुत्वाकर्षण शून्य है।

सिरिषा इस यान में एस्ट्रोनॉट सं. 004 थीं एवं उनकी भूमिका ‘रिसर्चर एक्सपीरियंस ‘ की थी। बाकि सदस्यों में दो पायलट एवं तीन अन्य यात्री थे जिनमे एक अरबपति व्यवसायी एवं वर्जिन गैलेक्टिक के मालिक रिचर्ड ब्रेन्सन भी शामिल थे। इस यात्रा के दौरान सिरिषा ने फ्लोरिडा विश्वविद्यालय के एक प्रयोग का उपयोग कर मानव प्रवृत्त अनुसंधान अनुभव का मूल्यांकन किया। इस प्रयोग में हाथ के द्वारा पकड़े जाने वाले ट्यूबों को यात्रा के दौरान कई बार सक्रिय किया जाना था।

 

सिरिषा का करियर –

  • उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2007 में एक Design, Test and Analysis Co-operator के तौर पे की। इस कंपनी का नाम ATA इंजीनियरिंग था और उन्होंने यहां तीन साल काम किया।
  • 2011 में सिरिषा ने L-3 Communications Integrated Systems में बतौर मैकेनिकल इंजीनियर काम करना शुरू किया। उसी साल वह Commercial Spaceflight Federation (CSF) के अंतरिक्ष नीति विभाग की Associate Director नियुक्त की गयीं। CSF अंतरिक्ष-यान कंपनियों का एक संघ है।
  • 2015 में उन्होंने ब्रिटिश-अमेरिकी अंतरिक्ष-यान कंपनी वर्जिन गैलेक्टिक में Government Affairs Officer के तौर पे काम करना शुरू किया।
  • 2017 में उनको प्रोन्नत करके Business Development and Government Affairs Managers बना दिया गया।
  • जनवरी 2021 में वह वर्जिन गैलेक्टिक की Vice President of Government  Affairs बन गयीं।
  • वह American Astronautical Society and Future Space Leaders Foundation के निदेशक बोर्ड की भी वर्तमान में सदस्य हैं।
  • 11 जुलाई 2021 को सिरिषा ने वर्जिन गैलेक्टिक के अंतरिक्ष-यान ‘ VSS Unity ‘ से अन्य पाँच लोगों के साथ अंतरिक्ष-यात्रा की। यात्रा में उनकी भूमिका ‘रिसर्चर एक्सपीरियंस ‘ की थी।

यह अंतरिक्ष-यात्रा भविष्य में आम लोगों के भी अंतरिक्ष में जाने की ओर पहला कदम है। SpaceX  के संस्थापक Elon Musk भी  निकट भविष्य में अंतरिक्ष में जाने वाले हैं। तो दोस्तों ये था सिरिषा बांदला का जीवन परिचय। Sirisha Bandla biography in hindi . उम्मीद है आपको पसंद आया होगा।

 

इन्हें भी पढ़ें  –

2 thoughts on “Sirisha Bandla biography in hindi | सिरिषा बांदला का जीवन परिचय”

Leave a Comment